26 Apr 2024, 05:48:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी CWC बैठक में अध्यक्ष बनने की मांग पर दिया ये जवाब, फिर संभालेंगे कांग्रेस की कमान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 10:57AM | Updated Date: Oct 17 2021 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक एकस्वर से उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई गई। कार्यसमिति ने यह फैसला खुद राहुल पर छोड़ दिया। वहीं, राहुल गांधी ने कहा, "मैं विचार करूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है। कुछ नेताओं ने मांग की कि चुनाव तक उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए।
 
पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा कि सभी की यही राय है, लेकिन फैसला वह खुद लेंगे। उन्होंने कहा, 'बैठक में जी-23 का जिक्र नहीं किया गया। वे बैठक में मौजूद थे। कांग्रेस समूहों में नहीं बंटी है, हम सब एकजुट हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एकमत हैं और चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनें। प्रक्रिया (चुनाव की) सितंबर 2022 में शुरू होगी।' सोनिया गांधी ने आज इन नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि वह भले ही अंतरिम अध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी के लिए फुल टाइम काम कर रही हैं।
 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,' सभी ने एक मत से प्रस्ताव रखा कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने। हम सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे अध्यक्ष बने लेकिन ये उन पर छोड़ा गया है।' वहीं तारिक हामिद कर्रा ने कहा,' हमारे पास अध्यक्ष हैं।एंटनी समेत सभी नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने की अपील की है।'
 
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा गया था, जिसके पार्टी के अनुरूप नतीजे नहीं आए थे। राहुल गांधी दिसंबर, 2017 से साल 2019 तक पार्टी के अध्यक्ष थे। उनके इस्तीफे के बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं और कपिल सिब्बल सहित कई नेता अस्थायी अध्यक्ष नहीं चुने जाने को लेकर असंतोष जाहिर कर चुके हैं। संगठन चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को खत लिख चुके 23 नेताओं को जी-23 कहा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »