26 Apr 2024, 23:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीएल संतोष बन सकते हैं कर्नाटक के अगले CM, BJP जल्द करेगी नाम का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 1:26PM | Updated Date: Jul 27 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। CM BS येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद  कर्नाटक का अगला CM कौन होगा, इस बारे में अटकलों के बीच उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि BL संतोष को कर्नाटक का अगला CM  बनाया जा सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार शाम या बुधवार को की जा सकती है। दो साल पहले उन्हें BJP  का राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि उनके नाम को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। BS येदियुरप्पा ने सोमवार को ही अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर इस्तीफा दे दिया था। 
 
जानकारी के मुताबिक बीएल संतोष ने अपनी पढ़ाई प्रतिष्ठित क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सूरतकल से की है। 54 वर्षीय बीएल संतोष अपने समय के मेधावी छात्रों में से एक हैं। वे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के प्रचारक हैं व उन्होंने कर्नाटक में भाजरा महासचिव के रूप में काम भी किया है। बताया जाता है कि बीएल संतोष प्रत्येक विधानसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं तक को उनके नामों से जानते हैं। यही कारण है कि जमीन पर उनकी पकड़ काफी अच्छी है। बता दें कि उन्होंने संगठन में काम किया है। 
 
BL संतोष सोमवार को ही बेंगलुरू पहुंच चुके हैं। वह लगातार JDS के नेता HD रेवन्ना के संपर्क में हैं। इसके अलावा BJP  में किसी भी तरह की बगावत ना हो इसे लेकर भी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। गौरतलब है कि CM  BS  येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया और उन्हें अगले CM  के शपथ लेने तक का कार्यवाहक CM बने रहने को कहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »