26 Apr 2024, 11:18:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज शाम गुजरात तट से टकराएगा ‘ताउते’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 3:15PM | Updated Date: May 17 2021 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ गुजरात की ओर बढ़ रहा है और यह सोमवार शाम तक राज्य के समुद्र तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विकराल रूप धारण कर चुका चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ पिछले छह घंटों के दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-मध्य अरब सागर से होता हुआ उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा,  ‘‘इसके आज शाम गुजरात तट पर पहुंचने की प्रबल संभावना है।
 
इसके बाद इसके आज रात आठ बजे से ग्यारह बजे के बीच 155-165 से 185 प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ के पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने के आसार हैं।’’ मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात तट को पार करने के बाद इस चक्रवाती तूफान के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। वहीं मंगलवार शाम तक ‘ताउते’ के चक्रवाती तूफान की तीव्रता बरकरार रहने का अनुमान है, जिसके बाद राजस्थान पहुंचने तक यह बेहद कमजोर पड़ जाएगा। ‘ताउते’ के कारण सोमवार से लेकर मंगलवार दोपहर तक गुजरात के अधिकतर हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी या बहुत भारी बारिश  हो सकती है। इसके प्रभाव के कारण मंगलवार को दक्षिण राजस्थान में भी बारिश होने के आसार हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »