26 Apr 2024, 22:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देवप्रयाग में बादल फटने से मची तबाही, भारी नुकसान की खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 7:53PM | Updated Date: May 11 2021 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से आज मंगलवार को भारी तबाही की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने देवप्रयाग एसएचओ एमएस रावत के हवाले से ये जानकारी दी। एसएचओ ने बताया कि आज शाम पांच बजे बादल फटने की खबर मिली। इसमें 12-13 दुकानें और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि चूंकि लॉकडाउन के चलते अधिकतकर दुकानें बंद थीं इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि यहां जल स्तर बढ़ रहा है और बचाव अभियान जारी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »