गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों की माने तो बुधवार को 22 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राकेश टिकैत, दर्शनपाल समेत बड़े किसान नेता भी नामजद हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर को 12 बजे दिल्ली पुलिस के घायल जवानों से मुलाकात करेंगे। अमित शाह सिविल लाइंस में मौजूद ट्रॉमा सेंटर जाएंगे, जहां वो घायल जवानों से मिलेंगे। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।