26 Apr 2024, 05:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बराक ओबामा ने राहुल गांधी को बताया ‘नर्वस’ तो गिरिराज बोले- अब कुछ कहने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 2:14PM | Updated Date: Nov 13 2020 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में राहुल गांधी का जिक्र किया है और उन्हें नर्वस बताया है। संस्मरण में बराक ओबामा की इस टिप्पणी पर अब भारत में सियासी घमासान मच गया है। बराक ओबामा न सिर्फ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं, बल्कि उनसे माफी मंगवाने की मुहिम भी चल रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के गद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके इंटेलिजेंस को लेकर अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ओबामा ने सब कह दिया है।

संस्मरण में बराक ओबामा द्वारा राहुल गांधी का जिक्र किए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब ओबामा जैसे बड़े व्यक्ति ने सब कह दिया तो अब राहुल गांधी के इंटेलिजेंस पर चर्चा के लिए और कुछ नहीं बचा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अब पता होना चाहिए कि भारत में उन्हें जो सम्मान मिल रहा था, वह वैश्विक हो गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, राहुल गांधी के बारे में बराक ओबामा का कहना है कि ‘उनमें एक ऐसे ‘घबराए’ हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय’ में महारत हासिल करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी है। संस्मरण में ओबामा ने राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने सोनिया गांधी, मनमोनह सिंह समेत दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है।

समीक्षा में कहा गया है, ‘हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।’ समीक्षा में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य सच्चाई/ईमानदारी है।

इसमें कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ओबामा को शिकागो मशीन चलाने वाले मजबूत, चालाक बॉस की याद दिलाते हैं। पुतिन के बारे में ओबामा लिखते हैं, ‘शारीरीक’ रूप से वह साधारण हैं। ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है। अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने अपने कार्यकाल में दो बार 2010 और 2015 में भारत की यात्रा की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »