26 Apr 2024, 19:34:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा राज में घोटा जा रहा है पत्रकारिता का गला : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 1:25PM | Updated Date: Nov 13 2020 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।’’ कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़तिों के लिए भी।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »