27 Apr 2024, 00:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया, फैसला राजग को करना है : नीतीश कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया है, इस पर फैसला राजग को करना है। कुमार ने विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया है। राजग में शामिल पार्टियां मिलकर फैसला करेंगी कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय नहीं की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल राजग के चारों घटक दलों की बैठक होगी और उसमें ही चर्चा कर सभी चीजें तय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजग के पास पर्याप्त बहुमत है और सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »