26 Apr 2024, 05:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने की जवाबी कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 1:52PM | Updated Date: Nov 10 2020 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, वहीं भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह साढ़े 10 बजे पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पास शाहपुर, पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और छोटे हथियारों और मार्टार से गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि उत्तरी कमान सेना के कमांडर ले. जनरल वाई के जोशी ने सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास की चौकियों का दौरा कर पुंछ और राजौरी जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »