26 Apr 2024, 15:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पहली बार कोरोना के 95 हजार से अधिक नये मामले, रिकॉर्ड 1,172 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 11:46AM | Updated Date: Sep 10 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 95,735 नये मामलों के साथ देश में सक्रिय मामले 20.58 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.74 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 9,291 बढ़कर 2,53,100 हो गयी तथा 380 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 27,787 हो गया। इस दौरान 13,906 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,462 हो गयी।
 
देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 502 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,271 हो गये। राज्य में अब तक 4,634 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 4,25,607 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,552 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 99,489 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,808 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,15,433 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 772 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 64028 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4112 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,16901 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 49203 हो गयी है तथा 8,090 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 423231 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 32106 सक्रिय मामले हैं और 927 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 117143 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।
 
ओडिशा में सक्रिय मामले 29255 हो गये हैं और 580 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 105295 हो गयी है। केरल में सक्रिय मामले 24616 हो गये तथा 384 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 70917 हो गयी है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1396 बढ़ने से यह संख्या 23773 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4638 हो गयी है तथा अब तक 172763 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23341 सक्रिय मामले हैं तथा 3730 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 162992 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 17065 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 50558 हो गयी है जबकि अब तक 2061 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16296 हैं तथा 3149 लोगों की मौत हुई है और 88688 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
 
बिहार में सक्रिय मामले 15626 हो गये हैं। राज्य में 775 लोगों की मौत हुई है जबकि 135791 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1640, राजस्थान में 1178, हरियाणा में 882, जम्मू-कश्मीर में 832, झारखंड में 512, छत्तीसगढ़ में 477, असम में 396, उत्तराखंड में 372, पुड्डुचेरी में 347, गोवा में 262, त्रिपुरा में 173, चंडीगढ़ में 80, हिमाचल प्रदेश में 63, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 40, लद्दाख में 35, मेघालय में 19, नागालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »