26 Apr 2024, 15:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

काशी विश्वनाथ परिसर में मिले छोटे मंदिरों का संरक्षण करें: PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में खुदायी के दौरान मिले सभी प्राचीन मंदिरों को सुरक्षित रख उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। मोदी ने आज यहां वीडियो कांफ्रेन्स से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा की। बैठक में ड्रोन वीडियो के माध्यम से मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों में प्रगति के बारे में भी एक प्रस्तुति दी गयी।
 
साथ ही वाराणसी में कोरोना वायरस के कारण फैल रही महामारी से निपटने के लिए किये जा रहे उपायों पर भी चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इस विकास परियोजना के दौरान खुदाई में मिले सभी प्राचीन मंदिरों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जाना चाहिए।
 
इन मंदिरों की ऐतिहासिक और वास्तुकला से संबंधित धरोहर को बरकरार रखने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्बन डेंिटग कर इनके महत्व का पर्यटकों और श्रद्धालुओं के समक्ष उल्लेख किया जाना चाहिए। काशी विश्वनाथ न्यास को मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक रूट मानचित्र भी बनाना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »