27 Apr 2024, 06:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 11:27AM | Updated Date: Sep 17 2021 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स(बीकेसी) उपनगर इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गये।
अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले एसईएलआर फ्लाईओवर का एक गर्डर सुबह करीब 04.45 बजे गिर गया , जिसके कारण 15 लोग घायल हो गये। पुलिस उपायुक्त(जोन-8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि सभी घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनकी हालत स्थिर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »