27 Apr 2024, 09:11:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वैक्सीन के दोनो डोज ले चुके नागरिको को मिलेगी यात्रा की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 4:35PM | Updated Date: Jul 29 2021 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राज्य आपदा प्रबंधन ने वैक्सीन के दोनो डोज ले चुके नागरिको को लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देने के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को यह बात कही। टोपे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई राज्य के कोविड कार्यबल की बैठक में शामिल होने से पहले एक टीवी चैनल को बताया कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को लेना है।अभी तक केवल उन्हीं लोगों के लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है, जो आवश्यक और आपातकालीन सेवा से जुड़े हैं।

टोपे ने कहा, ''मुंबई में अर्थव्यवस्था के पहियों को गतिमान रखने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देने के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की है।कुछ विशेषज्ञों ने दुकानों और अन्य सेवाओं के समय को शाम 4 बजे (वर्तमान प्रतिबंध समय) से आगे बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »