26 Apr 2024, 23:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में मिले था एटम बम में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम, मामले की जांच मे जुटी NIA

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2021 7:43PM | Updated Date: May 9 2021 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यूरेनियम को गैरकानूनी तरीके से रखने और उसे महंगी कीमत में बेचने की कोशिश में लगे दो लोगों को मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों पहले आई इस खबर से खलबली मच गई थी। अब मुंबई में यूरेनियम मिलने की इस घटना की जांच का काम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी।

इस प्रकरण में NIA ने आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण से संबंधित दोनों आरोपियों के नाम जिगर पांड्या और अबू ताहिर हैं। इन दोनों आरोपियों ने 7 किलो 100 ग्राम यूरेनियम मानखुर्द के एक कारखाने में छुपा कर रखा था। ये दोनों पिछले साल से ही चुपके से यूरेनियम के इस भंडार को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में थे। उन्होंने इतने यूरेनियम का दाम 25 करोड़ रुपए के करीब तय किया हुआ था। इसकी जानकारी ATS के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष भालेकर तक पहुंच गई। और फिर जाल बिछाकर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।
 
दोनों आरोपी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इन्होंने एमबीए किया हुआ है। जिगर एक प्राइवेट आईटी कंपनी में काम करता है और ताहिर आयात-निर्यात के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। इनके पास से बरामद किया गया यूरेनियम 90 प्रतिशत नैचुरल और शुद्ध है और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत कम से कम 21 करोड़ रुपए होने का अंदाज लगाया जा रहा है। इन आरोपियों को 12 मई तक पुलिस कस्टडी में रखे जाने का आदेश दिया गया है। इस प्रकरण की अब और अधिक जांच NIA द्वारा की जाएगी। आरोपियों पर अणु उर्जा कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
यूरेनियम का इस्तेमाल अणु उर्जा क्षेत्र, एटॉमिक रिसर्च, रेडियोलॉजी संबंधित उपकरणों में होता है। झारखंड, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में यूरेनियम की खान है। झारखंड में प्रशासन की देख-रेख में खानों से यूरेनियम निकालने का काम जारी है। रेडियो एक्टिव तरंगों और स्वास्थ्य के लिए घातक होने की वजह से प्रशासन ने यूरेनियम को प्रतिबंधित पदार्थ के तौर पर घोषित किया हुआ है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह यूरेनियम आरोपी ताहिर के पिता के कारखाने के गोदाम में कुछ साल पहले भंगार के सामानों के साथ आया था। जब पता चला कि यह यूरेनियम है और इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में करोड़ों में है तो ताहिर ने जिगर को यह बात बताई और इसे बेचने की कोशिश में लग गया। ATS ने यह जानकारी NIA से भी शेयर की है।
 
इस बीच भारत के मुंबई में मिले परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाले अवैध यूरेनियम से पाकिस्तान भी घबरा गया है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने एक बयान में कहा कि परमाणु वस्तुओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और इसकी सही ढंग से जांच होनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »