26 Apr 2024, 21:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाँव के विकास के लिए हर कदम आपके साथ- नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 9:44PM | Updated Date: Oct 17 2021 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वे गाँव के विकास के लिए हर कदम ग्रामवासियों के साथ खड़े हैं। मिश्रा ने आज यहाँ हिड़ोरा और गड़ी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वे गाँव के विकास के लिए हर कदम उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक गाँव का विकास चाहती है। ग्राम के बच्चे  भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकें। सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर अधिकतम व्यक्तियों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने का निरंतर कार्य कर रही है, जिससे अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।
 
उन्होंने कहा कि वे सतत गाँव के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। गाँव में आधारभूत विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास के कार्यों में सहभागिता  करने को कहा है। उन्होंने कहा कि गाँवों का विकास करना है तो सोच बदलनी होगी। वे हमेशा जनता के साथ हर मुश्किल में हर समय उपलब्ध रहेंगें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »