26 Apr 2024, 21:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दीपक से कमल’ की थीम पर जनसंघ का स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 4:52PM | Updated Date: Oct 17 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21 अक्टूबर को जनसंघ का स्थापना दिवस ‘दीपक से कमल’ या ‘जनसंघ से भाजपा’ की थीम पर मध्यप्रदेश के उपचुनाव वाले सभी 3067 बूथों पर मनाएगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी थीम ‘दीपक से कमल’ या ‘जनसंघ से भाजपा’ होगी। 
 
उन्होंने कहा कि जनसंघ के स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय जनसंघ से भाजपा तक पार्टी की यात्रा और वे मुद्दे होंगे, जिनके लिए जनसंघ की स्थापना की गई थी। 
 
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश सरकार के उन कदमों की जानकारी दी जाएगी, जो स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य सभी मोर्चों द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम कर विभिन्न वर्गों के हित में सरकार के निर्णयों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »