26 Apr 2024, 13:12:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सबको वैक्सीन लगने पर खोले जाएंगे कॉलेज और कोचिंग सेंटर: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 6:20PM | Updated Date: Jun 21 2021 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर शुरू किए गए टीकाकरण महाअभियान के बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सबको वैक्सीन लगने के बाद कॉलेज और कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘80 हजार प्रतिदिन टेस्ट हम कर रहे हैं, ताकि कोई संक्रमित हो, तो उसका समय पर इलाज हो सके। वैक्सीन लगवाने का काम भी तेजी से करेंगे।
 
वैक्सीन सबको लग गई, तो बाजार, कॉलेज और कोचिंग भी खोल देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘कोविड 19 से लड़ने का एकमात्र अस्त्र टीकाकरण है। इसलिए आइये आज संकल्प लें कि टीका लगवाएंगे और लोगों को भी प्रेरित करेंगे। यह टीका पूर्णत: हानिरहित है। अगर एक दिन बुखार आ भी जाए तो यह सामान्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »