27 Apr 2024, 09:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शहडोल के जमुई गांव में सभी को वैक्सीन लगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 5:36PM | Updated Date: Jun 14 2021 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के जमुई गांव में निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाकर गांव को संभाग का इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला गांव घोषित किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार 3180 नागरिकों वाले शहडोल जिले के जमुई में 1855 मतदाता है, जिनमें से अभियान चलाकर 6 से 12 जून तक शिविर में 1782 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई।
 
73 लोगों को विभिन्न कारणों से वैक्सीन नहीं लगायी गयी। इनमें से 30 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 16 गर्भवती महिलाओं को भी निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप वैक्सीन की खुराक नहीं दी और 25 लोगों को कोरोना हो चुका है। इसलिए इन सभी को प्रोटोकाल के तहत कुछ समय बाद वेक्सीन लगेगी। शहडोल मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर बसे इस आदिवासी गांव के विकास के लिए प्रशासन अनेक योजनाएं बना रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »