26 Apr 2024, 06:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 5 फीसदी बचे लोगों को घर घर ढूंढ कर लगाई जाएगी Vaccine

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2021 8:45PM | Updated Date: Aug 24 2021 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कोरोना से जंग लड़ने के लिए वैक्सीनेशन का महा अभियान फेज 2 शुरू हो रहा है। इंदौर 100 फीसदी लोगों को कोरोना का Vaccine लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वे टीम Vaccination का ऑडिट करेंगी। जो लोग वैक्सीन लगवाने से छूट गए हैं उन्हें ढूंढ ढूंढकर Vaccine लगाई जाएगी। कभी इंदौर अपने 100  लक्ष्य को पा सकेगा। इंदौर में कोरोना Vaccination महाअभियान के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरे चरण को सफल बनाने के लिये भी व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। जिले के सभी वॉर्डों और ग्राम पंचायतों की क्राइसेस मैनेजमेंट और दीनदयाल अंत्योदय समितियों के सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई। साथ ही उन्हें संकल्प दिलाया गया है कि वे इस महाअभियान को पूरी तरह सफल बनाएंगे। हर व्यक्ति का Vaccination करवाया जाएगा।
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को Vaccination महाअभियान का दूसरे चरण है। इंदौर में अब तक 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुका है। इस अभियान के दौरान जिन लोगों ने पांच फीसदी लोगों ने अभी तक पहली डोज नहीं लगवायी है उन्हें टीका लगाया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के दूसरे डोज की तारीख आ गयी है उन्हें और साथ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। सभी गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगे, इसके लिये विशेष केन्द्र बनाए जा रहे हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा आमजन के जीवन की सुरक्षा के लिये टीकाकरण होना बेहद जरूरी है। जिस तरह जिले में कोरोना से निपटने के प्रयासों और टीकाकरण महाअभियान के पहले चरण में लोगों ने सहयोग दिया था, उसी तरह का सहयोग देने की अपील की जा रही है, क्योंकि ये महाअभियान हमारे मध्यप्रदेश की सुरक्षा का है। कोरोना से सिर्फ वैक्सीन ही बचा सकती है। इंदौर हमेशा अद्भुत काम करता है इसीलिए 25 और 26 अगस्त के इंदौर के वैक्सीनेशन की चर्चा मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे देश में होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »