27 Apr 2024, 01:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिग्गज अभिनेता का कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2021 3:52PM | Updated Date: Jan 29 2021 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। पूर्व सोवियत संघ एवं रूस के प्रसिद्ध अभिनेता वैसिली लानोयोव का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे और कोरोना से संक्रमित हुए थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद दिग्गज अभिनेता को पत्नी इरिना कुपचेंको के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरिना कुपचेंको भी एक दिग्गज कलाकार हैं। सोबयानिन ने कहा - हमें बेहद दुखद समाचार मिला है। महान अभिनेता एवं प्रसिद्ध कलाकार वैसिली लानोयोव का निधन हो गया है।
 
उनका साहसी जज्बा, विनम्र स्वभाव और उदार चरित्र लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मैं उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों तथा मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’  लानोयोव का जन्म 16 जनवरी 1934 को हुआ था। अपने जीवनकाल के दौरान वह मॉस्को के प्रसिद्ध थियेटर वाखतानगोव से जुड़े रहे। लानोयोव ने ‘वार एंड पीस’, ‘सोलारिस’, ‘ऑफिसर्स’ और ‘सेवनटीन मोमेंट्स आॅफ स्प्रिंग’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »