27 Jul 2024, 15:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सर्दियों का सुपरफूड है शकरकंद, रोज खाने से बने रहेंगे जवान, आखें बन जाएंगी दूरबीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2023 6:15PM | Updated Date: Nov 18 2023 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सर्दियों में मिलने वाली शकरकंद की चाट देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। दिल्ली से लेकर आगरा तक आपको गर्म और मसालेदार शकरकंद बेचने वाले लोग मिल जाएंगे। टूरिस्ट प्लेस पर सैलानी गर्मागरम मसालेदार शकरकंद का लुफ्त उठाते मिल जाएंगे। शकरकंद खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद है। वैसे शकरकंद सभी मौसम में मिलने लगी है, लेकिन ठंड में शकरकंद का सीजन होता है। शकरकंद में भरपूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। सबसे ज्यादा विटामिन ए और विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होता है। शकरकंद को आलू से ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। स्वीट पोटैटो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी आलू से कम होता है यही वजह है कि इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। आंखों को स्वस्थ बनाने और लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए रोजाना शकरकंद जरूर खाएं।

शकरकंद खाने के फायदे

आखों के लिए फायदेमंद- शकरकंद खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। शकरकंद में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जिससे रोशनी बढ़ती है। लंबे समय तक आंखों को हेल्दी रखना है तो खाने में शकरकंद जरूर शामिल कर लें।

हार्ट के लिए फायदेमंद- रोजाना शकरकंद खाने से दिल बीमारियों से दूर रहता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे बैड कोलेस्टॉल को कम किया जा सकता है। शकरकंद खाने से दिल मजबूत बनता है।

हाई ब्लड प्रेशर से बचाए- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको रोजाना शकरकंद जरूर खानी चाहिए। इसमें पोटैशियम काफी ज्यादा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है।

पाचन मजबूत बनाए- जो लोग डेली शकरकंद खाते हैं उनका पाचन तंत्र दूसरों के मुकाबले मजबूत होता है। शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जिससे पेट की बीमारियां नहीं होती। शकरकंद खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

खून की कमी दूर करे- डाइट में शकरकंद शामिल करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। शकरकंद में आयरन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे ब्लड सेल्स के निर्माण करने में मदद मिलती है। शकरकंद खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »