19 Apr 2024, 19:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Health के लिए किशमिश का पानी होता है बेहद फायदेमंद, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2021 1:36PM | Updated Date: Nov 14 2021 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेल्‍थ डेस्‍क। ड्राई फ्रूट में किशमिश सबसे लोकप्रिय सूखे मेवे में से एक है। मिठाइयां बनाने के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ये ड्राई फ्रूट न केवल स्वाद के लिए जाना जाता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप किशमिश के पानी का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपको ऊर्जा प्रदान करने का एक अच्छा तरीका है। हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने से लेकर आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने तक किशमिश के पानी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानें कैसे बनाएं किशमिश का पानी और इसके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।

किशमिश का पानी कैसे बनाएं
 
इसके लिए आपको पानी, किशमिश और नींबू (वैकल्पिक) की जरूरत होगी। 2 कप पानी और 150 ग्राम किशमिश लें। एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। किशमिश डालें और रात भर भीगने दें। सुबह इस पानी को छान लें और धीमी आंच पर गर्म करें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। अगर आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो पानी में नींबू मिलाएं।
 
किशमिश का पानी पीने से मिलेंगे ये लाभ...
 
Liver को डिटॉक्सीफाई करता है
 
किशमिश का पानी पीने से आपके शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। ये पेय लिवर की जैव रासायनिक प्रक्रिया में सुधार करता है और आपको खून को साफ करने में मदद करता है। ये आपके लिवर को आसानी से डिटॉक्सीफाई करता है।
 
पेट में एसिड को नियंत्रित करता है
 
अगर आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो किशमिश का पानी पीना आपके लिए एक बेहतरीन उपाय है। ये पानी आपके पेट में एसिड को नियंत्रित करता है।
 
Immunity को बढ़ाता है
 
किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए किशमिश के पानी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
 
हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है
 
किशमिश का पानी आपके खून को साफ करने का काम करता है और आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है और ये आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
 
कैंसर से बचाता है
 
किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
 
वजन घटाने में मदद करता है
 
सुबह किशमिश का पानी पीने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। किशमिश फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भरपूर होती है जो आपको ऊर्जा से भरपूर रखती है। इनमें फाइबर भी होता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »