27 Apr 2024, 08:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द लॉन्‍च होने जा रहा है नोकिया का ये सबसे सस्‍ता र्स्‍माटफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2021 5:44PM | Updated Date: Jun 4 2021 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी में जल्द ही अब Nokia C20 Plus स्मार्टफोन से 11 जून को पर्दा उठाया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर HMD Global ने इस जानकारी का खुलासा किया। नया नोकिया फोन कंपनी के नोकिया सी20 का अपग्रेडेड वेरियंट हो सकता है। नोकिया सी20 को अप्रैल में रिलीज किया गया था। नोकिया सी20 प्लस की एक टीजर इमेज से खुलासा होता है कि फोन में ड्यूल रियर कैमरे दिए जाएंगे। स्मार्टफोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स से संकेत मिलते हैं कि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। खबरों से पता चलता है कि नोकिया सी20 प्लस का मॉडल नंबर TA-1388 होगा।
 
वही बात यदि लॉन्च डेट की करें तो वीबो पर ऑफिशल नोकिया अकाउंट से खुलासा हुआ है कि नोकिया सी20 प्लस 11 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने एक टीजर इमेज भी पोस्ट की जिससे यह पता चलता है कि 11 जून को चीन में सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार 7.30 बजे) बजे हैंडसेट लॉन्च होगा। इसके अलावा चीन में फोन के साथ नोकिया लाइट ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे। इन ईयरफोन्स को 36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया गया था।
 
नोकिया C20 Plus में मिलेंगे ये फिचर्स :
परफॉर्मेंस Mediatek MT6762 Helio P22 (12 nm)
डिस्प्ले 6.5 inches (16.51 cm)
स्टोरेज 32 GB
कैमरा 13 MP + 5 MP
बैटरी 4000 mAh
price_in_india 14142
रैम 3 GB
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »