26 Apr 2024, 19:50:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Apple ने भारत में शुरू कर दिया iPhone 11 का प्रोडक्शन, कम हो सकती है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:40AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने फ्लैगशिप आईफोन 11 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। एप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाएगी। एप्पल ने आईफोन 11 का प्रोडक्शन चेन्नई के पास फॉक्सकॉन के प्लांट में शुरू किया है। एप्पल ने अपने कुछ मॉडल पहले भारत में एसेंबल किए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह प्रोडक्शन कर रही है। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आईफोन 11 की कीमत कम हो सकती है।

भारत में कंपनी बढ़ाएगी प्रोडक्शन : एप्पल भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाएगी। यह काम कई चरणों में किया जाएगा। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी आने वाले समय में भारत में आईफोन 11 बना कर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी कर सकती है।

सस्ते हो सकते हैं आईफोन : भारत में प्रोडक्शन किए जाने से यहां आईफोन कुछ सस्ते हो सकते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। बहरहाल, भारत में आईफोन का प्रोडक्शन कर कंपनी 22 फीसदी तक इम्पोर्ट टैक्स बचा सकती है। इससे उम्मीद है कि भारत में कंपनी आईफोन कुछ सस्ता बेच सकती है। 

मेक इन इंडिया के लिए बूस्ट : एप्पल के भारत में आईफोन 11 बनाने पर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने एक ट्वीट कर इसे ‘मेक इन इंडिया’ के लिए बूस्ट बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि पहली बार एप्पल ने भारत में iPhone 11 बनाना शुरू किया है। यह टॉप ऑफ द लाइन मॉडल है।

पहले भी हुआ है एप्पल का प्रोडक्शन : इससे पहले भी कंपनी ने फॉक्सकॉन के प्लांट में iPhone XR का प्रोडक्शन किया था, लेकिन उसकी कीमत में कोई कमी नहीं की थी। इसके अलावा एप्पल ने भारत में  iPhone SE को भी एसेंबल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »