26 Apr 2024, 17:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ATM कार्ड जितना दुनिया का सबसे छोटा ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:33AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लाने के लिए मशहूर कंपनी Unihertz ने एक नया स्मार्टफोन Jelly 2 लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन भी अपने साइज के कारण चर्चा में है। इसे ऐंड्रॉयड 10 पर काम करने वाला दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

यह कंपनी के पहले फोन Jelly का अपग्रेड मॉडल है। पहले मॉडल को साल 2017 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2.45 इंच का डिस्प्ले था। हालांकि पुराने फोन में सामने आयी कमियों को दूर करते हुए कंपनी अब जेली 2 स्मार्टफोन लायी है।

Jelly 2 को महज 3 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। छोटी स्क्रीन होने के बावजूद यह स्मार्टफोन किसी भी अन्य स्मार्टफोन को टक्कर देने में सक्षम है। इसे MediaTek Helio P60 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यही नहीं, फोन के बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 2,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि ये Google के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 पर काम करता है। इसमें GPS समेत कई सेंसर और अपग्रेडेड कैमरे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन के कैमरे फीचर की बात करें तो ये 16MP के रियर कैमरे और 8MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसकी कीमत करीब 9,500 रुपये है। इसे भारत में लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »