26 Apr 2024, 17:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंद हो रहे हैं टिकटॉक की तरह वीडियो बनाने वाले ये 2 एप, आपका भी है अकाउंट तो करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 12:58PM | Updated Date: Jun 17 2020 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने घोषणा किया कि वो अपने शॉर्ट वीडियो एप वीगो वीडियो और वीगो लाइट को इस साल के अक्टूबर महीने में बंद कर देगा। यह चाइनीज इंटरनेट कंपनी वीगो यूजर्स को अपने वीडियोज को टिकटॉक पर एक्सपोर्ट करने का विकल्प दे रही है। 

ये दोनों ही एप्स काफी हद तक टिकटॉक की तरह ही वीडियो एप हैं। इन दोनों ही एप्स में यूजर्स लिप सिंकिंग के जरिए वीडियो बनाते हैं। कंपनी ने “a farewell letter,” में विगो वीडियो और विगो लाइट एप को बंद करने का एलान किया है, हालांकि कंपनी ने इन दोनों एप्स को बंद करने का कारण नहीं बताया है।

गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार वीगो वीडियो की 2017 की लॉन्चिंग के बाद से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टाल किया गया है। वहीं वीगो लाइट एप को 5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा गया कि वीगो वीडियो के मई महीने में लगभग 40,000 मंथली एक्टिव यूजर्स थे। बाइटडांस वीगो वीडियो को 31 अक्टूबर को पूरी तरह से बंद कर देगी। इसके साथ ही ब्राजील और मिडिल ईस्ट के देशों में भी इसे बंद किया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी वीगो के लाइट एप को भी बंद कर देगी।

ये है अपने वीडियो को बचाए रखने का उपाय : ऐसे यूजर्स जो वीगो एप पर वीडियो बनाते हैं और जिनके कई सारे वीडियोज हैं ऐसे लोगों की मेहनत बर्बाद नहीं जाएगी। वो अपने वीडियोज को टिकटॉक पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं। जिसके बाद उनके सारे वीडियोज टिकटॉक पर देखे जा सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »