27 Apr 2024, 07:30:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Reliance Jio ने बंद किया अपना ये प्लान, रोजाना मिलता था 2GB डाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 2:35PM | Updated Date: May 11 2020 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉक डाउन में काफी लोकप्रिय हो चुके 251 रुपये वाले अपने पॉपुलर 4जी डेटा वाउचर बंद कर दिया है। इस डेटा वाउचर में यूजर्स को 51 दिनों तक रोजाना 2जीबी डेटा मिलता था। बताया जा रहा है कि एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान यूजर्स को लॉकडाउन पीरियड के बीच काफी पसंद आ रहा था। अब इस प्लान को कंपनी नयी कैटेगरी में ऑफर कर रही है। यही नहीं, इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

जियो का 251 रुपये वाला 4जी डेटा वाउचर 51 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसमें यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलता था। इस प्लान को यूजर अपने मौजूदा ऐक्टिव प्लान के ऊपर टॉप-अप कराते थे, ताकि एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिल सके। इस प्लान में 2 जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 102 जीबी डेटा मिलता था। 251 रुपये में इतना ज्यादा डेटा मिलने से इस प्लान के यूजर्स की संख्या में तेजी के बढ़ोतरी भी हुई थी। इस प्लान में कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं थी, जो इसकी बड़ी कमी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »