27 Apr 2024, 06:34:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp पर जारी हुआ जिओ मार्ट! जानिए कैसे करें ऑर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2020 1:47PM | Updated Date: Apr 27 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

JioMart अब WhatsApp पर जारी हो चुका है। गौरतलब हाल ही में फेसबुक ने रिलायंस में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। फेसबुक और रिलायंस के बीच हुई इस डील के तहत WhatsApp और Reliance Jio के बीच भी कमर्शियल अग्रीमेंट साइन किया गया है। यह ऑनलाइन वेंचर JioMart के लिए है। JioMart को अब ट्रायल बेसिस पर लॉन्च किया जा रहा है। ये रिलायंस रीटेल का ई-कॉमर्स वेंचर होगा और शुरुआत में इसे मुंबई में शुरू किया जा रहा है।

कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से अभी देश भर में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में रिलायंस के जियो मार्ट को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं JioMart वॉट्सऐप बेस्ड ऑनलाइन पोर्टल है तो रिलायंस को वॉट्सऐप के यूजर बेस का भी फायदा मिल रहा है। भारत में WhatsApp के 400 मिलियन यूजर्स हैं और लॉकडाउन के दौरान ये डील फाइनल हुई है और अभी ही इसे शुरू भी किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि रिलायंस इसका पायलट रन दूसरे राज्यों में भी शुरू कर सकती है और जियो मार्ट को आगे बढ़ाने में वॉट्सऐप अहम भूमिका निभा सकता है। JioMart यूज करने के लिए कस्टमर्स को सबसे पहले अपने मोबाइल पर 8850008000 नंबर सेव करना होगा। जियो मार्ट की तरफ से कस्टमर्स को लिंक दिया जाएगा जहां से ऑर्डर प्लेस किया जा सकेगा।

JioMart यूज करने के लिए कस्टमर्स को सबसे पहले अपने मोबाइल पर 8850008000 नंबर सेव करना होगा। जियो मार्ट की तरफ से कस्टमर्स को लिंक दिया जाएगा जहां से ऑर्डर प्लेस किया जा सकेगा। रिलायंस इसे देश की नई दुकान बता रहा है और बताया जा रहा है कि इसके तहत कंपनी ने लाखों किराना स्टोर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर रखा है। फिलहाल ये सर्विस मुंबई के चुनिंदा इलाकों जैसे नवी मुंबई, थाणें और कल्यान में शुरू किया जा रहा है। रिलायंस इसे देश की नई दुकान बता रहा है और बताया जा रहा है कि इसके तहत कंपनी ने लाखों किराना स्टोर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर रखा है। फिलहाल ये सर्विस मुंबई के चुनिंदा इलाकों जैसे नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में शुरू किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »