27 Apr 2024, 07:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्हाट्सएप का बड़ा धमाका, अब एक साथ इतने लोगों से होगी वीडियो कॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2020 12:37PM | Updated Date: Apr 24 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर व्हाट्सएप एक ऐसा एप है, जिसकी सहायता से लोग फोटो, वीडियो और चैटिंग द्वारा संचार कर लेते है। इसी की बदौलत व्हाट्सएप दुनियाभर में इतलौता ऐसा एप जिसके यूजर्स की संख्या की बात करें तो करीब 220 करोड़ को कूच कर गई है। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को खुश करने के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। व्हाट्सएप के ऐंड्रॉयड और iOS यूजर अब ग्रुप में एक साथ 8 लोगों से वॉइस या विडियो कॉल के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं। इस फीचर के आने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम 4 मेंबर्स से ही कनेक्ट हुआ जा सकता था। 8 मेंबर ऐड करने वाले फीचर से व्हाट्सएप गूगल मीट और जूम कॉन्फ्रेसिंग ऐप्स को कड़ी टक्कर देना चाहता है।
 
व्हाट्सएप ने यह फीचर अभी केवल बीटा वर्जन के लिए रोलआउट किया है। इस फीचर का मजा ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.132 और iOS बीटा वर्जन 2.20.50.25 पर लिया जा सकता है। iOS के इस बीटा वर्जन को यूजर TestFlight से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी इस फीचर को फेज वाइज अलग-अलग डिवाइसेज के लिए रोलआउट कर रही है।
 
WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप का यह फीचर उस सभी यूजर्स तक पहुंचेगा जो वॉट्सऐप के बीटा वर्जन को यूजर कर रहे हैं। ग्रुप के 8 मेंबर्स से एक साथ कनेक्ट होने के लिए जरूरी है कि सभी लेटेस्ट बीटा अपडेट यूज कर रहे हों। ऐसा न होने पर इस फीचर को इंजॉय नहीं किया जा सकता।
 
जूम और गूगल मीट को टक्कर
 
व्हाट्सएप की कोशिश है कि इस फीचर के साथ वह अपने यूजर्स को बेस्ट कॉन्फ्रेंस कॉलिंग एक्सपीरियंस दे। लॉकडाउन के कारण आजकल अधिकतर यूजर घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस विडियो और ऑडियो कॉल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस वक्त इसके लिए सबसे ज्यादा जूम और गूगल मीट का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, जूम को लेकर आ रहे सिक्यॉरिटी इशू ने यूजर्स की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे में वॉट्सऐप की कोशिश रहेगी की जल्द से जल्द वह अपने सभी यूजर्स तक यह फीचर पहुंचा दे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »