26 Apr 2024, 16:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Reliance Jio दे रहा 1076 GB डेटा, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2020 11:32AM | Updated Date: Apr 20 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सबसे ज्यादा इंरनेट डेटा देने के मामले में रिलायंस जियो बाकी कंपनियों से दो कदम आगे है। कंपनी प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स में यूजर्स को जबर्दस्त डेटा बेनिफिट दे रही है। इसके अलावा कंपनी की JioLink सर्विस है। जिसमें आपको 196 दिन की वैलिडिटी के साथ 1076GB तक डेटा मिलता है। जियो लिंक एक 4G मॉडम है जो कुछ इलाकों में कवरेज को बेहतर बनाता है। यह जियो फाई हॉटस्पॉट डिवाइस से अलग है। शुरुआत में कंपनी जियो लिंक सर्विस केवल अपने कर्मचारियों को ही उपलब्ध करा रही थी। रिलायंस जियो 4G सर्विस के लॉन्च होने के बाद अब जियो लिंक मॉडम की खास जरूरत नहीं है। अगर आप के पास जियो लिंक मॉडम पड़ा है, तो इसे नीचे बताए गए प्लान्स के साथ रिचार्ज करा कर आप बेस्ट डेटा बेनिफिट का मजा ले सकते हैं।

मिलते हैं ये प्लान- जियो लिंक यूजर्स के पास तीन रिचार्ज प्लान का ऑप्शन है। इसमें 699 रुपये में एक महीने, 2099 रुपये में तीन महीने और 4199 रुपये में 6 महीने वाले प्लान शामिल हैं।

699 रुपये वाले प्लान में 156जीबी डेटा- 699 रुपये वाले जियो लिंक प्लान में डेली 5जीबी डेटा के हिसाब से 16जीबी एक्स्ट्रा के साथ कुल 156जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यूजर्स को इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और फ्री एसएमएस की कमी खल सकती है।

सबसे महंगे प्लान में 1076जीबी डेटा- 2,099 रुपये के जियो लिंक प्लान में हर दिन 5जीबी डेटा के साथ 48जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 538जीबी हो जाता है। प्लान की वैलिडिटी 98 दिन है। जियो लिंक का सबसे महंगा प्लान 4,199 रुपये का है। इस प्लान में 5जीबी डेली डेटा के साथ 96जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में यूजर्स को कुल 1076GB डेटा मिल जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 196 दिन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »