26 Apr 2024, 08:42:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत फीफा रैकिंग में एक स्थान गिरकर 109वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2020 12:25AM | Updated Date: Sep 19 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत फीफा की ताजा फुटबॉल रैकिंग में एक स्थान खिसककर 109वें स्थान पर खिसक गया है। कोरोना से प्रभावित फुटबॉल सत्र में पिछले पांच महीनों में पहली बार फीफा ने रैकिंग जारी की है। भारत 2018 में अपनी सर्वश्रेष्ठ 97वीं रैकिंग पर पहुंचा था। भारत 2019 में 108वें स्थान पर था और 2020 में कोरोना से प्रभावित सत्र में 109वें स्थान पर है। भारत के अभी 1187 अंक हैं। फीफा रैकिंग में यूरोपीय देश बेल्जियम शीर्ष पर काबिज है जबकि एशियाई देश ईरान ने तीन स्थान की उछाल के साथ टॉप-30 में जगह बना ली हैं। 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण बंद पड़ी खेल गतिविधियों के लगभग छह महीने बाद यूरोप में आखिरकार यूएफा नेशंस लीग की शुरुआत के बाद सितंबर में अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले शुरू हो गए जिसका विश्व रैकिंग पर तत्काल प्रभाव पड़ा हैं। फीफा की तरफ से जारी नयी रैकिंग का हालांकि शीर्ष चार टीमों ओर कोई असर नहीं पड़ा हैं और बेल्जियम पहले, फ्रांस दूसरे, ब्राज़ील तीसरे तथा इंग्लैंड चौथे स्थान पर काबिज़ है। पिछले विश्व कप की उपविजेता टीम क्रोएशिया को हाल ही में हुए अंतराष्ट्रीय मुकाबले में हारने का पुर्तगाल को फायदा हुआ है। 

पुर्तगाल ने क्रोएशिया और स्वीडन को हराया है और वह शीर्ष पांच देशों में पहुंच गया है। क्रोएशिया दो स्थान लुढ़क कर आठवें स्थान पर खिसक गया है जबकि स्वीडन एक स्थान गिरकर 18वें नंबर पर खिसक गया है। इस बीच स्पेन सातवें, इटली 12वें, हॉलैंड 13वें और जर्मनी 14वें स्थान पर आ गए हैं। इन सभी देशों ने एक-एक स्थान का सुधार किया है। ताजा रैकिंग में सबसे अधिक लाभ सर्बिया को हराने वाली रूस की टीम को हुआ है जो छह स्थान की उछाल के साथ 32वें नंबर पर आ गई है और सर्बिया दो स्थान खिसककर 31वें नंबर पर आ गया है। हंगरी पहले की तरह 52वें नम्बर पर हैं। एशिया महाद्वीप में जापान सर्वोच्च 28वें रैंक पर है जबकि चीन 76वें स्थान पर हैं। कोई भी अंतरष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेलने वाली ईरान की टीम को तीन स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 30वें नंबर पर आ गई हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »