मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड सितारों से लेकर आम जनता भी अपने-अपने घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वही सोनम कपूर विदेश से लौटने के बाद अपने पति आनंद आहूजा के साथ पिछले 13 दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में है। इस वक़्त सोनम कपूर अपने पापा को बहुत मिस कर रही है। क्योंकि अनिल कपूर मुंबई में है और सोनम कपूर अपने पति के साथ दिल्ली में है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोनम कपूर और उनके पति 19 मार्च को देश लौट आए थे विदेश से।
दोनों अब सेल्फ आइसोलेशन में है मगर सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव रहते हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया जहां उनकी बचपन की तस्वीर दिखाई दे रही है। वह अपने पापा और बहन के साथ खेल रही है उन्होंने तस्वीर अपलोड करके मिस यू लिखा। इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें आनंद अहूजा बड़े ही इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोनम कपूर अपने पति को दुलार रही है।