26 Apr 2024, 14:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अन्याय के खिलाफ जी-जान से लड़ेगी कांग्रेस : राहुल-प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 2:23PM | Updated Date: Jul 16 2020 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के गुना में दलित परिवार के लोगों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस अन्याय के खिलाफ जी-जान से लड़ेगी। गांधी ने राज्य की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कड़ा हमला करते हुए ट्वीट किया "हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़लिाफÞ है।"  श्रीमती वाड्रा ने कहा "गरीबों पर हमला, दलितों पर हमला, किसान पर हमला, लोकतंत्र पर हमला।
 
यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र। इस अन्याय के ख़लिाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी। गांधी ने अपने ट्वीट के साथ गुना में अतिक्रमण हटाने गए पुलिस दल की बर्बरता का एक वायरल वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें दलित किसान परिवार पर पुलिस अत्याचार कर रही है। इस वीडियो में पुलिस दल दलित परिवार की महिला और बच्चों पर डंडे बरसा रहे है तथा लात-घूसों से भी उनकी पिटाई कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »