26 Apr 2024, 23:25:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल राव बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 2:12PM | Updated Date: Jul 16 2020 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा शाखा भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने जुझारू कार्यकर्ता राहुल राव को नया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी और बताया कि कांग्रेस पार्टी के संयुक्त सचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरू ने राव को संगठन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। 
 
उन्होंने बताया कि हरियाणा के रहने वाले राव संगठन के शक्ति विभाग के प्रभारी के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर चुके है। इससे पहले वह हरियाणा प्रदेश में पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के भी अध्यक्ष रहे जिसमें उनका चयन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टैलेंट सर्च के तहत  किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »