26 Apr 2024, 14:33:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार में विलेन बना ये फ्लॉप खिलाड़ी, टीम के लिए बन चुका सिरदर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2023 8:59PM | Updated Date: Apr 15 2023 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में ये लगातार पांचवीं हार है। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। इस प्लेयर की खराब फॉर्म का खामियाजा दिल्ली की टीम को हराकर चुकाना पड़ा। इसके बाद फैंस ने इस प्लेयर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। आईपीएल 2023 के 5 मैचों में वह सिर्फ 34 रन ही बना पाए हैं। पृथ्वी शॉ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 रन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीरो रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 

पृथ्वी शॉ साल 2018 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 68 मैचों में 1622 रन बनाए हैं, जिसमें 99 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 146.45 का है, लेकिन लंबे समय से वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इसी वजह से कई दिग्गज क्रिकेटर्स उनके टीम में बने रहने को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने हार के बाद कहा कि हमने शुरुआती तीन विकेट जल्दी को दिए थे। हमें टारगेट का अच्छी तरह से पीछा करना चाहिए था। आरसीबी की टीम ने गेंद से बेहतरीन शुरुआत की। सिराज ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभी हमारे पास पांच दिन की छुट्टी है। हमें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टॉप ऑर्डर को साझेदारी बनाने की जरूरत है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »