02 May 2024, 03:27:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'पाकिस्तान में रहना जेल जैसा...', न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने लगाए बड़े आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2023 8:49PM | Updated Date: Apr 13 2023 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 व वनडे सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। 14 अप्रैल से 7 मई तक दोनों देशों के बीच यह सीरीज होगी। अब पाकिस्तान के ऊपर कुछ बड़े आरोप लगे हैं जिसमें न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर का नाम सामने आया है। इस दिग्गज ने यहां तक कह दिया है कि, पाकिस्तान में रहना जेल जैसा रहता है। इतना ही नहीं वह एक बार ऐसी स्थिति में भी पहुंच गए थे जब कई दिनों तक उन्हें भूखा भी रहना पड़ता है। 

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जाने-माने कमेंटेटर साइम डूल ने पाकिस्तान में मेंटल टॉर्चर होने का आरोप लगाया है। आपको बता दें हाल ही में डूल बाबर आजम पर अपने बयानबाजी के लिए चर्चा में आए थे। अब उन्होंने यहां तक कह डाला है कि, पाकिस्तान में जेल की तरह रहने जैसा है और वह वहां भूखे तक रहे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, भगवान का शुक्र रहा कि मैं वहां से बाहर जा सका। उन्होंने जियो न्यूज से बात करते हुए इस बात को कहा है। 

साइमन डूल ने जियो न्यूज से कहा कि, पाकिस्तान में रहना जेल जैसा है। मैं बाहर नहीं जा पा रहा था जबकि बाबर आजम के फैंस बाहर इंतजार भी कर रहे थे। मैं बिना खाने के कई दिनों तक रहा। मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ना झेलनी पड़ी। लेकिन भगवान की कृपा रही कि मैं वहां से किसी तरह निकल पाया। इससे पहले पीएसएल 2023 के दौरान उन्होंने बाबर आजम की अपना शतक पूरा करने के लिए धीमे खेलने पर आलोचना की थी। क्वेटा ग्लैडियटर्स के खिलाफ उन्होंने 65 गेंदों पर 115 रन बनाए थे। जबकि 83 से 100 रन तक जाने के लिए उन्होंने 14 गेंदें ली थीं। उनकी टीम पेशावर जाल्मी यह मुकाबला हार गई थी।

डूल ने विराट कोहली की भी आलोचना की थी और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट की 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि, विराट ने 42 से 50 रन तक के लिए 10 गेंदें खेली थीं। वह अपना पर्सनल हित देख रहे थे। खेल में इस तरह की चीजें नहीं देखनी चाहिए। अब डूल का बयान पाकिस्तान में खुद के व्यक्तिगत अनुभव को लेकर सामने आया है। उनके इस बयान से पाकिस्तान के ऊपर एक बार फिर दाग लगता दिख रहा है। पहले से ही एशिया कप 2023 के वेन्यू पर और भारतीय टीम के सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान का दौरा नहीं करने पर बवाल मचा हुआ है। अब इस मुद्दे के बाद यह मुद्दा और गरमा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »