26 Apr 2024, 22:51:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हनी ट्रैप: बाबर की निजी तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई लीक, जानें क्‍या है पूरा मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2023 7:41PM | Updated Date: Jan 16 2023 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक तो उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा था, मगर अब उनकी इमेज भी खराब होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबर आजम हनी ट्रैप में पकड़े गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड से सेक्सटिंग करते हुए पकड़े गए हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही है। यही नहीं एक इंस्टग्राम अकाउंट पर तो सिर्फ बाबर की निजी तस्वीरें ही शेयर की गई।

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तानी की टीम पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं, मगर इस बार वो गलत कारणों की वजह से चर्चा में आ गए। बीते दिन पाकिस्तानी कप्तान की कई निजी तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर लीक हुई। जिसके बाद रविवार रात से ही पाकिस्तानी कप्तान की तस्वीरों पर बवाल मचा गया। हालांकि कुछ का ऐसा भी मानना है कि बाबर आजम की छवि को खराब करने के लिए ये चाल चली गई है। बाबर आजम पर पहले भी एक महिला ने शोषण, डराने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। इस मामले में तो लाहौर की अदालत ने बाबर पर मामला दर्ज करने का भी आदेश दे दिया था। 2020 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी कप्तान ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया और फिर गर्भपात कराया था। बाद में आरोप लगाने वाली महिला ने सभी आरोपों को झूठा बता दिया था। इस बार बाबर फिर विवादों में फंस गए हैं और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बाबर की बात करें तो उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। बीते दिनों ऐसी भी खबर आई थी कि टीम में बाबर की पकड़ कमजोर हो रही है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कप्तान नियुक्त करने की योजना बना रहा है। शान मसूद को कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के उपकप्तान थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »