26 Apr 2024, 18:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IIT बॉम्बे की छात्रा के साथ पुलिसकर्मी ने की छेड़खानी, पाम बीच में हुई घटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2022 8:20PM | Updated Date: Dec 31 2022 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनियाभर में रुतबा रखने वाला इंजीनियरिंग संस्थान IIT बॉम्बे की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। IIT बॉम्बे की इस गर्ल स्टूडेंट के साथ मोलेस्टेशन का यह केस नवी मुंबईमें हुआ है। बेहद अफसोस की बात यह है कि इस काम को अंजाम देने वाला एक पुलिसकर्मी है। वह अपने क्लासमेट के साथ नवी मुंबई के पाम बीच में कल सुबह (30 दिसंबर, शुक्रवार) घूमने गई थी, तब सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। पीड़िता के बयान के मुताबिक जब वह अपने क्लासमेट के साथ पाम बीच पर बातें कर रही थी, तब एक पुलिस कॉन्स्टेबल वर्दी पहने हुए उन दोनों के पास आया। उस वर्दीधारी ने पूछा कि वे दोनों यहां क्या कर रहे हैं। इसके बाद वह पुलिसकर्मी कुछ गलत और अश्लील सवाल भी करने लगा। जब लड़की और उसके क्लासमेट ने जवाब देने से इनकार किया तब उस पुलिस कॉन्सटेबल ने आईआईटी बॉम्बे की इस गर्ल स्टूडेंट को मोलेस्ट किया।
 
जब यह सब शुरू था तब वहां से गुजर रही एक गाड़ी में बैठे लोगों ने इनकी मदद की और वे अपनी गाड़ी में बैठाकर इन दोनों को सांगपाड़ा पुलिस थाने ले आए। लेकिन अफसोस की बात यह कि थाने में मौजूद अधिकारी ने संबंधित पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बजाए इन दोनों को डराया, धमकाया। उसने कहा कि वह ऐसा करके मुश्किलों में फंस जाएगी। उसे कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। इससे उसकी बदनामी होगी। इसके बाद ये दोनों अपने आईआईटी कैंपस में लौट आए। यहां उन्होंने आईआईटी के डीन को इस बारे में बताया। डीन ने जोन 10 के डीसीपी से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद आईआईटी के ही पास मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन में पीड़ित गर्ल स्टूडेंट की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज किया गया। लेकिन यह घटना नवी मुंबई की थी इसलिए शिकायत फिर सांगपाड़ा पुलिस स्टेशन को भेजी गई। अब सांगपाड़ा पुलिस स्टेशन में इसकी आगे की जांच शुरू है। पीड़िता ने संबंधित पुलिस कान्सटेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »