27 Apr 2024, 07:14:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की 14 महीने बाद वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2022 9:21PM | Updated Date: Dec 28 2022 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फरवरी 2023 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। सीनियर महिला टीम की सेलेक्शन कमेटी ने बुधवार 28 दिसंबर को 15 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया 2020 विश्व कप की तरह बेहतरीन प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी और पहला खिताब जीतने का प्रयास करेगी। इस स्क्वॉड में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में उतरे थे, लेकिन सबको चौंकाते हुए सेलेक्टर्स ने दिग्गज तेज गेंदबाज शिखा पांडे को करीब सवा साल बाद फिर से टीम में चुना है।
 
साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी से टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है। पिछला विश्व कप 2020 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारतीय टीम ये आखिरी बाधा भी पार करना चाहेगी और यही कारण है कि सेलेक्टर्स ने इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए अनुभव को भी तरजीह देने का फैसला करते हुए शिखा को वापस बुलाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »