26 Apr 2024, 20:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंत के आउट होने के तरीके पर भड़के गावस्कर, बोले- कोई एक्सक्यूज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2022 6:09PM | Updated Date: Jan 5 2022 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत खाता खोलने में नाकाम रहे। उनके आउट होने के तरीके ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को नाराज कर दिया। ऋषभ पंत कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने कड़े शब्दों में पंत के खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंत को जिम्मेदारी से खेलना चाहिए था। इस तरह के शॉट पर कोई एक्सक्यूज नहीं हो सकता। ऋषभ पंत छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे। चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद वे मैदान में आए। लेकिन पंत ज्यादा देर टिक नहीं पाए। तीन गेंद खेलकर बिना एक भी रन बनाए वे वापस लौट गए। उन्होंने कगिसो रबाडा ने विकेट के पीछे कीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया। इससे पहले की दो गेंदों पर पंत को रबाडा ने काफी परेशान किया था। एक गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर उछली थी। हालांकि वह फील्डर से दूर रह गई। इस दौरान पास में खड़े दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ियों ने पंत को कुछ कहा भी। यह सब देखकर पंत ने तीसरी गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन गेंद किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई। ऋषभ पंत जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 167 रन था। उनके सस्ते में जाने से भारत के बड़े स्कोर की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

इस तरह आउट होने से ऋषभ पंत को आउट होते देखकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर फट पड़े। उन्होंने कहा, ‘इस शॉट का कोई एक्सक्यूज नहीं है। यह तो उसका नेचुरल गेम जैसी कोई बकवास नहीं होनी चाहिए। कुछ जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत थी क्योंकि रहाणे, पुजारा जैसे बाकी लोगों ने गेंदों के प्रहार सहे हैं।’ ऋषभ पंत अभी तक दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चल नहीं पाए हैं। सेंचुरियन टेस्ट में वे आठ और 34 रन बना सके थे। वहीं जोहानिसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से 17 रन निकले थे। यह ऋषभ पंत का पहला दक्षिण अफ्रीका दौरा है। हालांकि हालिया कुछ मैचों में वे बड़े रन नहीं बना पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शतक लगाने के बाद से वे केवल एक पचासा लगा पाए हैं। इस दौरान छह पारियों में वे दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »