26 Apr 2024, 10:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सौरव गांगुली बोले: अगरWorld Cup रद्द हुआ तो ये होगा बड़ा नुकसान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 7:09PM | Updated Date: Jul 8 2021 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup इसी वर्ष अक्‍टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाना है। ये भी साफ हो गया है कि इस साल टी20 वर्ड कप भारत में नहीं होगा, बल्कि T20 World Cup UAE और ओमान में होगा। इसे लेकर BCCI से बात कर ICC ने ऐलान कर दिया है। इस बीच BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली  ने T20 World Cup को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस की वजह से वर्ड कप कैंसिल होता है तो इससे बड़ा नुकसान होगा। इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मीडिया से कहा कि ये असाधारण परिस्थितियां हैं। पिछले साल वर्ल्डकप रद्द हो गया था। अगर इस साल कोविड के कारण फिर विश्व कप रद्द हो जाता है तो यह खेल के लिए एक बड़ी क्षति है। 
 
 BCCI सचिन जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया था कि विश्व कप भारत में कराना संभव नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि इसका आयोजन यूएई और ओमान में होगा, अब आईसीसी ने भी इस पर मोहर  लगा दी है। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह की स्थिति अब साफ हो गई है। टी20 विश्व कप पहला मैच 17 अक्टूबर को होगा, वहीं फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस तरह से करीब एक महीने तक क्रिकेट का महाकुंभ चलेगा। T20 World Cup आयोजन भारत में किया जाना था। BCCI ने इसके लिए स्टेडिमय भी तय कर लिए थे, लेकिन कोविड 19 महामारी के कारण इसे भारत में न कराने का फैसला किया गया है। हालांकि, World Cup की मेजबानी भारत के ही पास रहेगी। World Cup के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट ग्राउंड में होंगे।
 
ICC ने बताया है कि टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई, शारजाह, अबुधाबी के अलावा ओमान में होंगे। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हैं। क्वालिफायर राउंड में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। एक ग्रुप के मुकाबले यूएई में जबकि दूसरे ग्रुप के मुकाबले ओमान में होंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-12 में जाएंगी। क्वालिफायर राउंड में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामिबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनिया की टीमें उतरेंगी। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलर्डाइस ने कहा कि हम चाहते हैं कि टी20 वल्र्ड कप को पुरी सुरक्षा के साथ मौजूदा सीजन में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में आयोजन नहीं होने से हम निराश हैं।
 
वहीं BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि BCCI संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में ICC T20 World Cup 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। अगर भारत में विश्व कप होता तो हम और भी ज्यादा खुश होते लेकिन कोरोना वायरस की स्थिति और विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता की अहमियत को देखते हुए BCCI इसकी मेजबानी UAE और ओमान में जारी रखेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »