26 Apr 2024, 20:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई के स्कोरर केके तिवारी का कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 3:35PM | Updated Date: May 8 2021 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक स्कोरर केके तिवारी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। केके तिवारी पिछले कुछ समय से एम्स झज्जर में भर्ती थे और वेंटीलेटर पर थे। लेकिन उनका आज सुबह निधन हो गया ,उनके परिवार  में गृहणी पत्नी , दो बेटियां और एक बेटा है। उनके बड़ी बेटी ने वकालत कर ली है लेकिन अभी करियर के संघर्ष के दौर  में है।  छोटी बेटी 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। उनका छोटा बेटा अभी सातवीं कक्षा में पढ़ता है। दिल्ली के स्थानीय खेल अधिकारियों, दिल्ली खेल पत्रकार संघ और खेल पत्रकारों ने केके तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »