27 Apr 2024, 04:04:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजी सलाहकार बने कैलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 6:37PM | Updated Date: Dec 21 2020 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस अगले साल होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। 45 वर्षीय कैलिस पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं। ऐसा समझा जाता है कि कैलिस ने इस बारे में इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ विस्तृत चर्चा की थी।
 
इस बीच ग्राहम थोरपे श्रीलंका दौरे में नहीं जाएंगे लेकिन वह चार फरवरी से होने वाले भारत दौरे में शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड दो जनवरी को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 14 जनवरी से गाले में होगा। हालांकि इंग्लैंड में नए तरीके का कोरोना वायरस का मामला सामने आया है जिसके बाद कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ऐसे में इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »