27 Apr 2024, 05:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2020: रोहित और धोनी की टक्कर से शुरु होगी IPL 13 की जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 12:37AM | Updated Date: Sep 7 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को अबु धाबी में होने वाले विस्फोटक मुकाबले के साथ आईपीएल 13 की जंग शुरु हो जाएगी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आईपीएल का इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजन किया जा रहा है। आईपीएल की संचालन परिषद ने टूर्नामेंट के शुरु होने में 13 दिन शेष रहते रविवार को इस कार्यक्रम की घोषणा की।
 
पहला मुकाबला पिछले संस्करण की दो फाइनलिस्ट टीमों मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने चार बार यह खिताब जीता है जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई टीम तीन बार चैंपियन रही है। टूर्नामेंट के मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजहां और अबु धाबी में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के प्लेऑफ मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। की 19 सितंबर को शुरुआत के बाद 20 सितंबर को दुबई में पहला और टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा जबकि 21 सितंबर को दुबई में ही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होगा।
 
शारजहां में पहला और टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना धोनी की चेन्नई से होगा। यह मुकाबला चेन्नई का टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा। इसके बाद 23 सितंबर को अबु धाबी में दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टक्कर मुंबई से होगी। आईपीएल में 10 बार एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार अपरह्न साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरु होगा। शाम के सभी मैच साढ़े सात बजे खेले जाएंगे। दुबई में 24, अबु धाबी में 20 और शारजहां में 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »