26 Apr 2024, 21:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सार्वजनिक कीं नस्लभेद से निपटने वाली योजनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:21AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने देश में क्रिकेट में नस्लभेद से निपटने के लिए कदम बढ़ाते हुये अपनी योजनाओं को सार्वजनिक किया है। सीएसए की परिवर्तन समिति ने क्रिकेट फॉर सोशल जस्टिस एंड नेशन बिंिल्डग (एसजेएन) नाम की दीर्घकालिक प्रतिक्रिया रणनीति योजना की घोषणा की है। सीएसए ने योजना के बारे में कहा, ‘‘क्रिकेट प्रशंसक, दक्षिण अफ्रीकी लोग और हितधारक समूहों की अस्वीकृति या नाराजगी को अनदेखा नहीं किया जा सकता।’’         
 
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डैरेन सैमी ने आरोप लगाया था कि भारत में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ड्रेसिंग रूम में उन्हें नस्लभेद का शिकार होना पड़ा था और एक ‘अपमानजनक ’ उपनाम दिया गया था। इस आरोप के बाद से नस्लभेद के खिलाफ आंदोलन ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ क्रिकेट का एक हिस्सा बन गया।
 
इसके बाद क्रिकेट में इस आंदोलन को उस समय और बल मिला जब दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लुंगी एनगिदी  ने एक संवाददाता सम्मेलन में क्रिकेट में नस्लभेद का मुद्दा उठाया और देश में क्रिकेट समुदाय से नस्लभेद के खिलाफ खड़ा होने का आह्रान किया। इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के 36 मुख्य खिलाड़ी और कोच ने एनगिदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »