27 Apr 2024, 08:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T-20 वर्ल्‍ड कप का छोटा रुप है IPL : ग्लेन मैक्सवेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2020 2:48PM | Updated Date: Jul 23 2020 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल को छोटे स्तर का विश्व कप मानते हैं जिसमें विदेशी खिलाडियों को एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिये काफी चुनौतियां मिलती हैं। टी-20 विश्व कप के स्थगित होने से बीसीसीआई के लिये सितंबर-नवंबर की विंडो में आईपीएल आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है।   
 
बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से लीग को संयुक्त अरब अमीरात में कराने की अनुमति मांगी है, जहां क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों की तुलना में अभी तक कोविड-19 के कम मामले सामने आये हैं। मैक्सवेल ने ‘फॉक्स स्पोट्स’ से कहा, ‘आपको आईपीएल पर इंतजार करना होगा, अन्य लोगों के फैसले का इंतजार करना होगा कि यात्रा और पृथकवास समय और अन्य चीजों के बारे में आप क्या कर सकते हो और क्या नहीं। अगर सबकुछ सही रहता है तो मुझे इसके लिये नहीं जाने का कोई कारण नहीं दिखता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »