26 Apr 2024, 20:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी के बाद इस दिग्‍गज को हुआ कोरोना, घर पर चल रहा है इलाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। ढाका ट्रिब्यून में छपी खबर के अनुसार मशरफे मुर्तजा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। खबर के अनुसार मशरफे मुर्तजा ने बीते गुरूवार रात को बुखार की शिकायत की थी। वहीं शुक्रवार को उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जो कि शनिवार को पॉजिटिव पाया आया है। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुर्तजा का इलाज उनके घर पर जारी है।
 
बता दें कि मशरफे बिन मुर्तजा क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद नरेला 2 निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य हैं। इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अफरीदी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। इन खिलाड़ियों के अलावा बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के भाई नफीस इकबाल का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज ने इस बात की खुद पुष्टि की है और कहा है कि वह चटगांव में अपने घर में ही एकांतवास में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »