27 Apr 2024, 01:08:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

130 वनडे खेलने के बावजूद एक भी छक्का नहीं लगा पाया ये भारतीय खिलाडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 3:22PM | Updated Date: May 30 2020 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वनडे क्रिकेट में कोई ऐसा बल्लेबाज भी रहा है जिसने 50 से अधिक वनडे मैच खेले हों और वो अपने पूरे वनडे करियर में एक भी छक्का नहीं लगा पाया हो। सोचने में ही थोड़ा अजीब लगता है। मगर आज हम आपको ऐसे एक दो नहीं बल्कि पूरे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने वनडे करियर गेंद को कभी सीमा रेखा के उपर से बांउड्री पार नहीं कराई।

मनोज प्रभाकर- 12 साल का इनका क्रिकेट करियर, 130 वनडे मैच खेले। 11 अर्द्धशतक बनाए और 2 बार शतक भी बनाया। लेकिन कभी छक्का नहीं लगा पाये।

डियोन इब्राहिम- करीब 5 साल जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेला। 29 टेस्ट मैच खेले और 82 वनडे में टीम का हिस्सा रहे। दोनो प्रारूपों में 10 अर्द्धशतक जड़े एक शतक भी बनाया। लेकिन मजाल है जो एक भी छक्का लगाया हो।

थिलन समरवीरा- तीसरा नाम है श्रीलंका के समवीरा का ये भी टीम के अच्छे खासे बल्लेबाज रहे हैं। 53 वनडे मैच खेले हैं। एक अद्द छक्का लगाने के लिए इतने मैच काफी होते हैं। लेकिन समरवीरा एक बार भी गेंद को बांउड्री के उपर से लिफ्ट ही नहीं करा पाये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »