26 Apr 2024, 07:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुरली विजय के साथ डिनर डेट पर जाने को राजी हुईं खूबसूरत ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 11:18AM | Updated Date: May 8 2020 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मुरली विजय ने कुछ दिन पहले अपनी आइपीएल टीम सीएसके के इंस्टाग्राम लाइव चैट पर कहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एलिस पैरी के साथ डिनर डेट पर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वो काफी खूबसूरत हैं और वो उनके साथ डिनर पर जाना पसंद करेंगे। अब एलिस पैरी ने इसका जवाब दिया है।

दरअसल हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स इंडिया ने एलिस पैरी का इंटरव्यू किया और उसमें पूछा गया कि वो मुरली विजय के इस ऑफर के बारे में क्या सोचती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि मुरली विजय बिल का भुगतान कर सकते हैं। यही नहीं अपनी तारीफ मुरली विजय के मुंह से सुनकर वो काफी खुश भी हुईं। हालांकि ये सारी बातें हंसी-मजाक के दौरान ही हुई थी।

वहीं मुरली विजय ने से दो ऐसे क्रिकेटर्स का नाम पूछा गया था जिनके साथ वो डेट पर जाना चाहते हैं तो उन्होंने कहा था कि दो में से एक शिखर धवन हैं क्योंकि वो काफी हंसाते हैं। उन्होंने कहा था कि धवन काफी मस्ती करते हैं जिसकी वजह से उन्हें उनका साथ पसंद है। वहीं एलिस पैरी की खूबसूरती की वजह से वो उन्हें काफी पसंद करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »