27 Apr 2024, 05:28:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल के आरोप निराधार: रामनरेश सरवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2020 1:07AM | Updated Date: May 3 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमैका। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और जमैका तालावास के मुख्य कोच रामनरेश सरवन ने साथी खिलाड़ी क्रिस गेल के उन पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गेल ने टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी सरवन पर उन्हें जमैका टीम से हटाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सांप तक करार दिया था और कहा था कि वह कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हैं। सरवन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा, ‘‘गेल ने कुछ दिनों पहले वीडियो जारी कर मेरे ऊपर आरोप लगाए वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
मैं गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका टीम से हटाने के फैसले में शामिल नहीं था।’’ गेल के आरोपों को खारिज करते हुए सरवन ने उनके दावे को फर्जी करार दिया और कहा कि इसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। उन्होंने कहा, ‘‘उस वीडियो में उन्होंने मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए और मेरी नाम तथा प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »